क्या है यह नयी सोच ?
इंसान की सोच वो है जो उसे ऊपर और निचे ले जाती है, क्या आपने कभी यह सोचा है की यह तो हम सब जानते है पर समझ कोई- कोई पाता है। हम आज इस बात को विस्तार मै बताएंगे तीन बाते हमारे जीवन मै बहुत अहम है।
1 कभी बुरा मत सोचो (Never think Negative)
२ अपने मै विश्वाश रखिये (Trust yourself)
३ कभी हार मत मानो (Never give up)
1. कभी बुरा मत सोचो – ( Never think Negative)
हमारा जीवन देखा जाये तो बहुत ही अनमोल है। हम अपने जीवन की शुरुवात बच्चे से करते है अपनी जिंदगी की बहुत सारी चीज़े हम अपने बचपन से सिखते है, और फिर बड़े हो जाते है,
लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा की इस दौरान हम सब बहुत सारी परेशानियों से गुज़रते है, जिसका संबंध सीधा हमारी सोच पर निर्भर करता है।
अब आप सब सोच रहे होंगे की इस सब के बीच हमारी सोच कहा से आ गई तो आप बिलकुल सही सोच रहे है जीवन मै ऐसा कोई इंसान नहीं जिसके जीवन मै कभी कोई परेशानी ना आयी हो।
हमारी परेशानी का कारण हमारी सोच पर निर्भर करता है, अगर हम यह सोचते रहेंगे की हमारी ज़िन्दगी मै सबसे ज्यादा परेशानी है तो आपके जीवन मै सबसे ज्यादा परेशानी होगी,
अगर आपको यकीन नहीं तो कभी आप आजमा के देख लेना जब कभी हम हर वक़्त बुरा ही सोचते रहेंगे की हमारी ज़िन्दगी मे बहुत सारी टेंशन्स है तो आपके जीवन मै सबसे ज्यादा होंगी
क्यूंकि हमारा दिमांग व्ही जाता है,जो हम सोचते है कभी भी अपने जीवन मै बुरा मत सोचो बुरा सोचने से उसका प्रभाव बुरा ही होता है, अगर हम बुरा सोचने की वजाये अच्छा सोचे तो इस से आपकी परेशानी दूर तो नहीं होगी लेकिन कम जरूर लगेगी।
बुरा सोचने से हमारा दिमांग कभी अच्छे की तरफ नहीं जाता जिस वजह से लोग अपने जीवन को खत्म करने की सोचते है, तो ऐसा आप बिलकुल मत सोचना कभी अगर आप अच्छा सोचेंगे तो
आपका मन और दिमांग दोनों सही की तरफ चलेंगे, जिस से आप अपनी बहुत सारी परेशानियों का उपाय बहुत जल्द ढूंढ सकेंगे। जीवन बहुत अनमोल है इसे अपने हाथ से जाने मत दीजिये
आपका पूरा जीवन आपकी अपनी सोच पर निर्भऱ करता है, तो हमेशा अच्छा सोचिये।
2. अपने मै विश्वाश रखिये – (Trust yourself)
यह बात हमारे जीवन मै बहुत ज्यादा अहम है। जब कभी हम अपने जीवन मै कुछ अच्छा करते है लेकिन कुछ अच्छा करने से पहले या बाद मै हम सोचते है क्या यह सही होगा ?
तो हम कही न कही अपने किये हुए अच्छे काम पर विश्वाश नहीं करते। हम यह सोचने लग जाते है की हमारे किये हुए काम से लोग क्या बोलेंगे तो आप एक बात हमेशा याद रखियेगा की हम जब भी कोई काम करते है,
अपने जीवन मै चाहे वो छोटा हो या बड़ा लेकिन आपको पता है की मेरा किया हुआ काम सही है या होगा, तो कभी अपने आप पर शक मत करना। हमेशा आपने आप पर भरोसा बनाये रखना।
यह भरोसा ही है जो आपको आसमान से भी ऊपर ले जाता है जिस तरह हम अपने परमात्मा पर अटूट विश्वाश बनाये रखते है ठीक उसी तरह हमें अपने आप पर भी विश्वाश बनाये रखना चाहिए।
विश्वाश हम अपने जीवन मै उसी काम पर करते है, जिस काम पर हमारा मन हमें अनुमति देता है, तो हमेशा जीवन मै अच्छा सोचिये और अपने आप पर विश्वाश बनाये रखे यकींनन आप कभी हार नहीं पाओगे।
3. कभी हार मत मानो - (Never give up)
यह हमारे जीवन मै जरूरी है, उसी तरह जिस तरह हमारा हमारे जीवन मै विश्वाश है। सोचो अगर जीत ना होती तो हमें हार का मतलब कैसे पता चलता ? बिना हार के हम जीत नहीं पाते और बिना जीत के हम हार नहीं सकते,
यह दोनों चीज़े आपस मै कही न कही जुडी है। जब कभी हम अपने जीवन मै कुछ नया सीखते है तो क्या हम उसे पहली वार मै ही सीख लेते है अगर हाँ तो बहुत अच्छी बात है,
लेकिन नहीं तो हम क्या करते है हार मान लेते है सिर्फ इस वजह से की यह काम हम से होगा नहीं, हार मन लेने से क्या आपको वो काम समझ आ जायेगा नहीं बिलकुल नहीं बिना यह सोचे की यह हम से होगा ही नहीं
हम हार मान लेते है ,जो की अक्सर हम अपनी जिंदगी मै करते है अगर हर इंसान यह सोचता की यह काम मुझसे नहीं होगा तो कोई भी आदमी अपने जीवन मै तरक्की नहीं करता कभी यह मत सोचो की
मुझसे यह काम नहीं होगा या फिर मै इस काम के लिए सक्षम नहीं हु ऐसा विचार सोचने से हम कभी अपने जीवन मै ऊपर नहीं उठ पाएंगे। कभी भी किसी काम को करने के लिए कभी हार मत मानो,
उसे तब तक करते रहो जब तक तुम उसे पूरा ना कर लो जीवन मै सफल इंसान व्ही है जो हमेशा इस सोच के साथ अपने जीवन मै आगे बढ़ता है, और वो सोच है - कभी बुरा ना सोचे,
अपने किये हुए काम पर हमेशा विश्वाश रखे और अंत मै कभी अपने जीवन मै हार ना माने। हर इंसान को यह सोच रख कर अपने जीवन मै आगे बढ़ना चाहिए।
Leave a Reply